भारत सरकार द्वारा श्रमिकों अथवा किसानों के लिए ख़ास पोर्टल विकसित किया गया है जिसका नाम है ई-श्रम पोर्टल। पोर्टल के माध्यम से श्रमिकों के आकड़े निश्चित किये जाते है।
श्रमिकों को ई-श्रम पोर्टल पर पंजीयन कराना होगा जिसके तहत ई-श्रम कार्ड जारी किया जाएगा। कार्ड को आधार कार्ड से लिंक किया जाएगा। इसके आधार पर श्रमिकों को योजनाओं का लाभ आसानी से प्राप्त होता है।
ई-श्रम पोर्टल क्या है
ई-श्रम पोर्टल को भारत सरकार के श्रम और रोजगार मंत्रालय द्वारा विकसित किया गया है। पोर्टल के तहत असंगठित कारगारों का राष्ट्रीय डेटाबेस बनाया जाता है। इसमें शामिल नाम, पता, आधार नंबर, व्यवसाय, शैक्षिक योग्यता, कौशल स्वरूप और परिवार आदि का विवरण शामिल है। श्रमिक रोजगार क्षमता का समुचित उपयोग कर विभिन्न सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का लाभ आसानी से उठा सकते है। योजना का लाभ लेने के लिए श्रमिकों को आधार कार्ड, मोबाइल नंबर, बैंक खाता नंबर देना जरुरी होता है।
ई-श्रम कार्ड का लाभ किसको मिलेगा ?
सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार, ई-श्रम पोर्टल के तहत छोटे एवं सीमान्त किसान, बंटाई पर काश्त करने वाले किसान, कृषि मजदूर, भवन निर्माण करने वाले श्रमिक, लेवलिंग और पैकेजिंग करने वाले श्रमिक, ईंट भट्टों और पत्थर कटाई, नमक की फैक्ट्रियों में काम करने वाले श्रमिक, आरा और कटाई से संबंधित मिलों पर काम करने वाले श्रमिक आदि शामिल हैं।
ई-श्रम पोर्टल में रजिस्ट्रेशन
ई- श्रम पर रजिस्ट्रेशन करवाने के लिए किसान अथवा श्रमिक ई-मित्र अथवा सेवा केन्द्र (सी.एस.सी.) किया जा सकता है।