महिंद्रा एंड महिंद्रा देश की सबसे प्रमुख निर्माता एवं आधुनिक तकनीक से विकसित की जाने वाली ट्रैक्टर एंड फार्म इंडस्ट्री है जो पूरे विश्व में अनोखी डिज़ाइन एवं प्रतिष्ठित ट्रैक्टरों का निर्माण करने के लिए मानी जाती है। इसके साथ महिंद्रा किसानों के लिए कई तरह के ट्रैक्टरों का निर्माण करती आयी है जो किसानों के लिए पहली पसंद बन चुकी है।
वहीं यदि महिंद्रा के नए तकनीक वाले ट्रैक्टर फीचर्स की बात की जाएं तो हाल ही में महिंद्रा के स्वामित्व वाली पिनिनफेरिना कंपनी जो ख़ास रोवेर जैसे कारों का निर्माण करती है उन्होंने हाल ही में स्ट्रैडल कॉन्सेप्ट वाला उबेर कूल ट्रैक्टर का निर्माण किया है जो रोवेर की तरह ख़ास दिखता है। अभी तक हर ट्रैक्टर ब्रांड के मॉडल्स लगभग एक जैसे नज़र आते हैं किन्तु महिंद्रा ने तकनीक एवं यूनिक फीचर वाला रोवेर जैसे ख़ास दिखने वाला नए ट्रैक्टर को लांच कर लोगों के भ्रम को तोड़ने जा रहा है।
महिंद्रा के स्वामित्व वाली पिनिनफेरिना द्वारा विकसित किया नवीन ट्रैक्टर
देश की सबसे बड़ी ट्रैक्टर ब्रांड कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा की सहयोगी कंपनी पिनिनफेरिना जो प्रभावशाली विदेशी और तकनीक कारों का निर्माण करती है ने हाल ही में रोवेर जैसे कार दिखने वाले ट्रैक्टर को डिज़ाइन किया है। इस नए ट्रैक्टर को स्ट्रैडल उबेर कूल ट्रैक्टर के नाम से जाना जाता है। यह ट्रैक्टर पिनिनफेरिना कंपनी ने डिज़ाइन किया है जो खासकर अंगूर के बाग़ की खेती के लिए और कृषि कार्यों के लिए डिज़ाइन किया गया है।
स्ट्रैडल नमक उबेर कूल ट्रैक्टर की खासियत
पिनिनफेरिना कंपनी ने कृषि के कार्यों को आसान कर दिया है। इस नयी तकनीक वाले ट्रैक्टर ने अंगूर की खेती करने वाले किसानों के लिए ख़ास निर्माण किया है। यह अत्यधिक ताकतवर एवं प्रभावशाली ढंग से बनाया गया है। यह ट्रैक्टर विभिन्न विषेशताओं के साथ प्रदान किया जाता है :
१. ऑपरेटर के लिए केबिन की डिज़ाइन आकर्षकपूर्ण है जो केबिन को गोलाकार में चारों तरफ कांच से डिज़ाइन किया गया है।
२. इसके साथ ट्रैक्टर के केबिन के आगे का आकार स्पोर्ट्स कारों की तरह प्रेरित कर डिज़ाइन किया है।
३. स्टीयरिंग सिस्टम सिंगल फ्रेम यॉल्क एक्सटेंशन पर बनाया गया है।
४. ऑपरेटर के लिए आकर्षिक एवं काफी आरामदायक सीट दी गयी है।
५. ऑपरेटर आसानी से ट्रैक्टर पर चढ़ सकता हैए इसके लिए तकनीकी प्लेट्स को लगाया गया है।
यह ट्रैक्टर उच्च गुड़वक्ता के लिए अंगूर के बागों के लिए ख़ास डिज़ाइन किया गया है जो वाइन का उत्पादन के लिए भी आसानी से बागों में ऑपरेट किया जा सकता है। यह ट्रैक्टर कम पंक्तियों पर अंगूर के उत्पादन के लिए ख़ास डिज़ाइन किया गया है। यह किसानों के लिए बागों के क्षेत्र के लिए उपयोगी माना गया है।