सोनालीका ने ॲग्रोविजन 2025 में सीऍनजी/सीबीजी ट्रैक्टर प्रदर्शित करके खेती में एक नए युग की शुरुआत की
Stay updated with the latest news and developments in the agriculture and tractor industry with KhetiGaadi.

सोनालीका ने ॲग्रोविजन 2025 में सीऍनजी/सीबीजी ट्रैक्टर प्रदर्शित करके खेती में एक नए युग की शुरुआत की

भारत में आधुनिक और किफ़ायती खेती को बढ़ावा देते हुए, सोनालीका ट्रैक्टर्स ने अपना पहला सीऍनजी /सीबीजी ट्रैक्टर प्रदर्शित किया है जो कम खर्च में ज़्यादा काम और पर्यावरण के अनुकूल संचालन के लिए तैयार किया गया है।

नई दिल्ली, 24 नवंबर 2025: भारत से ट्रैक्टर एक्सपोर्ट में नंबर 1 ब्रांड, सोनालीका ट्रैक्टर्स ने महाराष्ट्र के नागपुर में आयोजित भारत के प्रीमियर एग्री समिट 16वें ॲग्रोविजन 2025 में देश की हरित और लाभदायक कृषि हेतु एक बड़ी पहल की है। केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी और केंद्रीय कृषि और किसान कल्याण मंत्री, भारत सरकार श्री शिवराज सिंह चौहान की गरिमामयी उपस्थिति में, सोनालीका ने अपना नया सीएनजी/सीबीजी ईंधन द्वारा संचालित ट्रैक्टर पेश किया है। यह ऐतिहासिक पेशकश भारत सरकार के सतत और गोबरधन कार्यक्रमों के साथ निकटता से जुड़ी हुई है, जिनका उद्देश्य देश के स्वच्छ ऊर्जा पारिस्थिति को मज़बूत करना है। इस नए अनावरण के साथ, सोनालीका ने भविष्य के लिए तैयार ट्रैक्टर बनाने की अपनी प्रतिबद्धता को और मज़बूत किया है|

सोनालीका का बिल्कुल नया सीऍनजी /सीबीजी ट्रैक्टर विशेष रूप से हैवी-ड्यूटी ढुलाई के लिए डिज़ाइन किया गया है, जहाँ टॉर्क, विश्वसनीयता और ईंधन दक्षता महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इसमें 2000 रेटेड RPM वाला एक ताक़तवर एवं ईंधन कुशल इंजन, साइड शिफ्ट गियर सिस्टम के साथ 12+3 कॉन्स्टेंट मेश ट्रांसमिशन और 14.9×28 पिछले टायर हैं जो बेहतर ढुलाई क्षमता प्रदान करते हैं। इसकी ईंधन क्षमता 40 किलोग्राम (14 किलोग्राम + 27 किलोग्राम) है, जिससे ईंधन भरने के अंतराल से जुड़ी चुनौतियाँ कम हो जाती हैं। एग्रोविज़न 2025 में, सोनालीका ने एक मज़बूत ट्रैक्टर + ट्रॉली सिस्टम प्रदर्शित किया है, जिसे अधिक कुशलता प्रदान करने और ग्रामीण भारत में सीऍनजी ईंधन हेतु तेज़ी से बढ़ते बुनियादी ढाँचे का लाभ उठाने के लिए विकसित किया गया है।

इस ऐतिहासिक अवसर पर अपने विचार साझा करते हुए, श्री रमन मित्तल, जॉइंट मैनेजिंग डायरेक्टर, इंटरनेशनल ट्रैक्टर्स लिमिटेड, ने ट्रैक्टर के अनावरण के लिए श्री गडकरी के प्रति आभार व्यक्त किया और कहा, “सोनालीका हमेशा इंजीनियरिंग की सफलताओं में सबसे आगे रहा है, और नया सीऍनजी/सीबीजी ट्रैक्टर हमारी यात्रा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। भारतीय खेती का भविष्य स्वच्छ, स्मार्ट और आर्थिक रूप से किफ़ायती तकनीकों में निहित है और हमें अपने नए सीऍनजी /सीबीजी ट्रैक्टर प्रदर्शित करने पर गर्व है जो सतत और गोबरधन योजनाओं के तहत भारत की हरित गतिशीलता को मज़बूत करने में एक निर्णायक कदम होगा। यह हैवी-ड्यूटी प्रदर्शन और विश्वसनीय समाधान का एक सही तालमेल प्रस्तुत करता है क्योंकि यह बेहतर ढुलाई क्षमता, संचालन खर्च में कमी और पर्यावरण के अनुकूल ईंधन प्रणाली प्रदान करता है। इनोवेशन सदा हमें आगे बढ़ाता है और हम स्वच्छ कल के निर्माण में योगदान करते हुए किसानों को समृद्ध कृषि भविष्य के साथ सशक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।”

खेतीगाड़ी के व्हाट्सएप चैनल से जुड़ें और खेती के नवाचारों व सरकारी योजनाओं की ताज़ा जानकारी पाएं।

अधिक जानकारी और मार्गदर्शन के लिए KhetiGaadi विजिट करें।

किसानों के लिए मार्गदर्शन और कृषि योजनाओं के अपडेट के लिए संपर्क करें:

फोन: 07875114466

ई-मेल: connect@khetigaadi.com

Leave a Reply