कृषि विभाग ने मानसून सत्र सुरु होने से पहले सभी जिलों के किसानो को ५० प्रतिशत अनुदानित दर पर बीज उपलब्ध करने का फैसला किया है। कृषि मंत्री बादल ने कहा की संथाल डिवीज़न के सभी छह जिलों और कोल्हान डिवीजन के तीन जिलों २५ मई से पहले किसानों को धान की फसलों की बुवाई के लिए बीज उपलब्ध करने वाले है।
बादल ने किसानो से यह आग्रह किया है की ५० प्रतिशत दर से सहकारी समितियों से बीज खरीदने और धान की फसलों की बुवाई की तैयारी शुरू करे।
उन्होंने कहा की कोरोना की दूसरी लहर से लोगों के रोकने के लिए सभी आवश्क्य सावधनियों का पालन किया जाना चाहिए। उन्होंने किसानों से अपने नजदीकी टीकाकरण केंद्रों तक पहुँचने और स्वयं और उनकर परिवार के सदस्यों टीकाकरण करवाने और सरकार के दिशानिर्देशोँ का पालन करने का आग्रह किया।
झारखंड में मानसून संथाल, कोल्हान और परगना डिवीजन के माध्यम से प्रवेश करता है इसीलिए इन जिलों के किसानों को वक्त पर बीज उपलब्ध करने का निर्णय लिया है। और बाकि के जिलों को भी उचित समय पर बीज उपलब्ध कराया जायेगा।